बाजपुर। बरहैनी रेंजर रूप नारायण गौतम ने जंगलात टीम के साथ गांव बद्रीपुर और शिवपुरी का दौरा किया। बता दें कि ग्रामीणों ने क्षेत्र में दो दिन से तेंदुओं के आने की बात कही। रेंजर ने बताया कि तेंदुओं की खोजबीन के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। रेंजर ने तेंदुओें के संबंध में किसानों से वार्ता की। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की और अकेले जंगल में जाने से मना किया। वहां पर मंदीप नरवाल, भगत सिंह, रोशन सिंह, राजपाल सिंह, मनोज पंत आदि थे।