फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रांसपोर्टरों ने माइनिंग कंपनी के ठेकेदार व कर्मचारियों पर की कार्रवाई करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। ट्रांसपोर्टरों ने सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी को तहरीर सौंपी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भू तत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तराखंड निदेशालय ने ई-निविदा कर रॉयल्टी वसूलने के लिए प्राइवेट माइनिंग कंपनी को नियम अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन माइनिंग कंपनी के ठेकेदार एवं उसके कर्मचारियों द्वारा मनमानी की जा रही है। खनन वाहन ट्रांसपोर्टरों के साथ अभद्रता की जाती है। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा ड्राइवर को प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने मांग की है कि माइनिंग कंपनी के ठेकेदार एवं उसके कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें