फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: परिवहन विभाग ने 55 वाहन किए सीज

Fri, 26 Sep 2025 04:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में परिवहन विभाग ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। अधिकारियों ने 55 वाहन सीज कर 389 वाहनों का चालान किया। इस अभियान से वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने रुद्रपुर उप संभाग में नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 55 वाहन सीज किए हैं। अभियान के दौरान दो चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिले। एक नाबालिग टाटा एस वाहन तो दूसरा बाइक चलाते मिला। दोनों के अभिभावकों का नियमानुसार 25-25 हजार रुपये का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान 55 वाहनों का टैक्स जमा न होने की बात सामने आई। 33 वाहन बगैर फिटनेस के सड़क पर चलते मिले। 11 वाहनों का परमिट समाप्त हो चुका था। बगैर बीमा के भी 43 वाहन मिले। 73 वाहन चालकों के पास लाइसेंस ही नहीं था। 34 वाहनों के परमिट के विरुद्ध संस्तुति की गई है। 28 वाहनों चालकों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है। अभियान के दौरान 389 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। इधर, एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन, टैक्स जमा न करने, बगैर परमिट, फिटनेस के वाहन चलाने को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रवर्तन की टीम बेहतर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें