फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: परिवहन विभाग ने चलाया रोको-टोको अभियान

Tue, 20 Jan 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रुद्रपुर। सिडकुल सितारगंज में परिवहन कर अधिकारी आनंद गुप्ता के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की टीमों ने उप संभाग क्षेत्र में नियमों का पालन कराने के लिए रोको-टोको अभियान चलाया। टीम ने नियमों का पालन न करने वालों को नियमों का पाठ पढ़ाने के साथ ही नियम पालन करने वाले वाहन चालकों और सवारियों को चॉकलेट और फूल दिए। वहीं एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी के निर्देशन में एआरटीओ कार्यालय परिसर में बने टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक में संभागीय निरीक्षक संजय सैनी ने ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट देने आए लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें