काशीपुर। परिवहन निगम की ओर से रोडवेज बस चालको, परिचालकों को बाइपास रूट नहीं पकड़ने के सख्त निर्देश हैं। इसके बावजूद भी चालक-परिचालक बाइपास रूट पकड़ते हैं। चेकिंग के दौरान बाइपास रूट पकड़ने वाले चालक-परिचालक का ट्रांसफर किया गया है। काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि देहरादून रूट पर चलने वाले चालक सतवीर सिंह, परिचालक प्रिया बाईपास रूट से बस ले जाते थे। जिन्हें चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। कार्रवाई करते हुए परिचालक प्रिया को रामनगर और चालक सतवीर सिंह को हल्द्वानी डिपो में ट्रांसफर किया गया।