गदरपुर में निवनियुक्त ओर निवर्तमान एसओ को स्मृति चिन्ह देते लोग। स्रोत आयोजक
रुद्रपुर। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने लंबे समय से कोतवाली में जमे आठ निरीक्षकों और तीन दरोगाओं के तबादले किए हैं। ट्रांजिट कैंप के एसएचओ सुंदरम शर्मा को किच्छा और निरीक्षक ब्रिजेंद्र शाह को ट्रांजिट कैंप का जिम्मा दिया गया है। खटीमा के एसएचओ नरेश चौहान को बाजपुर, बाजपुर के एसएचओ प्रवीण कोश्यारी को आईटीआई थाना भेजा गया है। जसपुर के एसएचओ प्रकाश दानू को खटीमा, आईआईटी थाने के एसओ आशुतोष को जसपुर, एसएसपी के पीआरओ भारत सिंह को एसओजी प्रभारी, किच्छा के एसएचओ धीरेंद्र कुमार को एसएसपी पीआरओ, गदरपुर के एसओ राजेश पांडेय को प्रभारी एनटीएफ़, काशीपुर यूनिट के एसओजी प्रभारी भुवन जोशी को गदरपुर एसओ और प्रभारी एएनटीएफ जसवीर चौहान को एसएसपी कार्यालय भेजा गया है।
गदरपुर के नए थानाध्यक्ष का स्वागत
गदरपुर। नगर के नए थानाध्यक्ष भुवन चंद जोशी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, निवर्तमान थाना अध्यक्ष राजेश पांडे को स्थानांतरण पर विदाई दी गई। नवागत थानाध्यक्ष का कहना है कि अपराध पर लगाम उनकी प्राथमिकता है।