खटीमा। द्वारिका कॉलोनी में आओ हम सब योग करें अभियान के तहत योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हर आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक जानकी ने श्वास से जुड़ी प्राणायाम विधियों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका और भ्रामरी जैसे अभ्यासों के वैज्ञानिक लाभों को समझाया। कहा कि प्राणायाम केवल श्वास का अभ्यास नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा का समन्वय है। वहां पर डॉ. नवीन भट्ट, डॉ. धीरज बिनवाल, डॉ. मोनिका भैंसोड़ा, डॉ. आरएस नेगी आदि थे।