फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जाम से जूझ रहे काशीपुर के लोग

Mon, 20 Nov 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर चीमा चौराह पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। गिरिताल रोड का कुछ हिस्सा गड्ढे में तब्दील हो चुका है। अब नगर निगम प्रशासन की ओर से इस सीसी सड़क को दोबारा बनाया जा रहा है। इस कारण चीमा चौराहा पर यातायात का दबाव बढ़ने से शहरवासियों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन



पुरानी अनाज मंडी से गिरिताल की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो गई थी। अब नगर निगम प्रशासन वहां सीसी की सड़क बनवा रहा है। ऐसे में इस सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया है। इस कारण इस सड़क का ट्रैफिक चीमा चौराहा पर जाने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

महाराणा प्रताप चौक पर आरओबी बनने के कारण इस सड़क पर करीब छह साल से यातायात बंद है। इससे भी चीमा चौराहे पर ट्रैफिक अधिक बढ़ गया है। अब गिरिताल सड़क बंद होने से हालात और बुरे हो गए हैं।
विज्ञापन




खासकर चीमा चौराहे के रेलवे क्रॉसिंग से ट्रेन गुजरते समय कई बार गेट बंद किया जा रहा है। इसी कारण शनिवार को भी दिन में कई बार सरकारी अस्पताल तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।




गिरिताल सड़क लंबे समय से खराब थी। एसडीएम और एसपी ने सड़क सुधारने के लिए कहा था। इसके बाद नगर निगम प्रशासन इस सड़क को सीसी की बनवा रहा है। पांच-छह दिन में सड़क बन जाएगी लेकिन सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए करीब 15 दिन में यातायात शुरू किया जा सकता है। - विवेक राय, नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर।





गिरिताल सड़क बनाई जा रही है। ऐसे में चीमा चौराहा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस, प्रशासन के साथ करीब 15 दिन के लिए ट्रैफिक प्लान रविवार तक बना लिया जाएगा। ताकि शहरवासियों को जाम से जूझना न पड़े। - अभय प्रताप सिंह, एसडीएम, काशीपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें