फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राधा स्वामी सत्संग व्यास में आज विशाल सत्संग, रूट मेंबदलाव

Tue, 03 Oct 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्याज में मंगलवार से दो दिवसीय विशाल सत्संग कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें लाखों की संख्या में अनुयायियों के साथ ही वीवीआईपी और वीआईपी भी शामिल होंगे। सत्संग में 20 हजार वाहनों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जिला पुलिस ने भारी वाहनों के डायवर्जन के लिए यातायात प्लान बनाया गया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि यातायात प्लान चार अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन






भारी वाहनों का डायवर्जन प्लान -

किच्छा से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें काशीपुर / रामपुर की ओर जाना है वे आदित्य चौक किच्छा से नगला बाईपास तिराहा पन्तनगर से दिनेशपुर मोड पन्तनगर से सुभाष चौक दिनेशपुर से दिनेशपुर मोड गदरपुर से गंतव्य को जाएंगे।



- काशीपुर रोड से आने वाले समस्त भारी वाहन, जिन्हें सिडकुल / हल्द्वानी / किच्छा की ओर जाना है वे दिनेशपुर मोड़ गदरपुर से वाया सुभाष चौक दिनेशपुर से अशोका लीलैण्ड से पन्तनगर से गन्तव्य को जाएंगे।
विज्ञापन


- रामपुर की ओर से आने वाले समस्त भारी वाहन, जिन्हें किच्छा / काशीपुर की ओर जाना है, वे आवश्यकतानुसार रामपुर बोर्डर व डिबडिया मोड़ से सोबती कान्टिनेन्टल (तेल मिल) से जाफरपुर, गदरपुर से अपने गन्तव्य को जायेंगे। शेष वाहनों को इन्द्रा चौक पर बैरियर लगाकर काशीपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।- शहर क्षेत्र में प्रतिदिन की तरह भारी वाहनों का प्रवेश प्रात: सात बजे से रात 11 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
विज्ञापन




- अति आवश्यक वाहनों को डायवर्जन से मुक्त रखा जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें