फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: व्यापारियों को आग बुझाने का बताया तरीका

Fri, 18 Oct 2024 04:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर अग्निशमन कर्मियों ने जागरूकता अभियान के तहत मुख्य बाजार में व्यापारियों को आग बुझाने का डेमो दिया। उन्हाेंने आग बुझाने के उपकरणों और उनके प्रयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन

बीते बुधवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और अन्य पदाधिकारियों ने सीएफओ ईशान कटारिया से मुलाकात की थी। कहा कि पिछले दिनों विधवानी मार्केट में भीषण अग्निकांड हुआ था। त्योहार के सीजन में ऐसी घटनाएं होती हैं।
आग लगने पर उस पर काबू पाने के बारे में व्यापारियों को जानकारी दी जाए। बृहस्पतिवार को सीएफओ के निर्देश पर
लीडिंग फायरमैन प्रकाश चंद्र पांडे टीम के साथ विधवानी मार्केट पहुंचे थे। उन्होंने व्यापारियों को आग बुझाने में इस्तेमाल करने वाले उपकरणों का डेमाे दिया। कहा कि हर दुकानदार उपकरणों को अपने पास रखें। कोई भी ज्वलनशील पदार्थ दुकान बंद करने के समय से पूर्व न रखें और विद्युत व्यवस्था पर भी खास ख्याल रखें।
विज्ञापन

वहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय, फायर बिग्रेड से धीरज सिंह, नवल प्रभात, सीमा धामी, नीमा गढ़िया के अलावा व्यापारी पवन गाबा, अमित डाबरा, मनीष गोस्वामी, दीपक तनेजा, प्रांजल गाबा, अंकुर कुमार, सारांश जुनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें