फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दीवाली से पहले व्यापारियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके

Fri, 30 Oct 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और आतिशबाजी के दौरान आगजनी की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने व्यापारियों को जागरूक किया। शुक्रवार को रुद्रपुर मुख्य बाजार में अभियान चलाकर व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा के उपाय बताए गए। उन्हें आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई। व्यापारियों को प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरण रखने और आपात स्थिति में घबराने की बजाय सूझबूझ से काम लेने को कहा। एफएसओ महेश चंद्र ने बताया कि दीपावली के दौरान बाजारों में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में व्यापारियों को पहले से सतर्क रहना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें