फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: व्यापारियों ने क्लीयरिंग बॉक्स से चोरी चेक के मामले में प्रबंधक को घेरा

Sat, 22 Jun 2024 04:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में बैंक प्रबंधक के कक्ष में धरना प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। 18 दिन पहले बैंक में लगे क्लीयरिंग ड्रॉप बॉक्स से चेक चोरी होने के मामले में राहत नहीं मिलने से व्यापारी भड़क गए। उन्होंने बैंक प्रबंधक का घेर कर विरोध जताया। व्यापारियों ने आरोपी पर कार्रवाई और चेक से हड़पी रकम वापसी की मांग को लेकर प्रबंधक के केबिन में सांकेतिक धरना भी दिया। प्रबंधक के आश्वासन के बाद व्यापारी धरने से उठे।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारी अग्रसेन चौके के पास स्थित एक बैंक पहुंचे। व्यापारियों ने प्रबंधक ललित आर्या का घेराव किया। जुनेजा ने कहा कि बीती तीन जून को बिलासपुर जिला रामपुर, यूपी की एक बैंक के खाताधारक आरके ग्लास स्टोर के गुरमेल सिंह ने एक लाख रुपये का चेक दिया था जो यहां की बैंक के क्लीयरिंग बॉक्स में डाला था जिसे किसी अनजान व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया गया। उस व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर एनईएफटी के जरिये यूको बैंक में ट्रांसफर करवा लिया। कहा कि इस मामले को 18 दिन बीत गए लेकिन अभी व्यापारी के ठगे गए रुपये वापस नहीं मिले। इस पर प्रबंधक ने बिलासपुर बैंक से पत्र मंगाने की बात कही तो व्यापारी भड़क गए और प्रबंधक से तत्काल रुपये वापस दिलाने की मांग करने लगे।
व्यापारियों ने प्रबंधक के कक्ष के सामने सांकेतिक धरना दिया। इस पर प्रबंधक ने 15 दिन के भीतर व्यापारी की रकम दिलाने का लिखित आश्वासन देकर व्यापारियों को धरने से उठाया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुनेजा ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में व्यापारी के चेक से निकाली गई रकम वापस न मिली तो बैंक के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा। वहां महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, राजेंद्र झाम, राजकुमार सीकरी, अंशुल अग्रवाल, बजरंग गर्ग, गौरव गांधी, हरिओम कक्कड़, सुखविंदर सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें