जसपुर। एक व्यापारी की इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। व्यापारी की मौत डेंगू से होने की चर्चा है, जबकि सीएमओ इससे इंकार कर रहे है। दुकानदार की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मोहल्ला छीपीयान निवासी अनवर (35) पुत्र शराफत हुसैन जामा मस्जिद के सामने बिसातखाने की दुकान चलाता था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार था। शनिवार हालत बिगड़ने पर परिजन उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
लोगों में चर्चा है कि चिकित्सक अनवर में डेंगू की पुष्टि कर उसका उपचार कर रहे थे। हालांकि सीएमओ डा. मनोज शर्मा ने डेंगू से अनवर की मौत होने से साफ इंकार किया है। उन्होंने बताया कि डेंगू पॉजीटिव लिस्ट में अनवर का नाम नहीं है। संवाद