फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अवैध लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सीज

Wed, 24 Dec 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंंतनगर। सोमवार रात लगभग डौली रेंज के तहत शांतिपुरी राजस्व क्षेत्र में किच्छा-लालकुआं राज्य मार्ग पर वन कर्मियों को गश्त के दौरान एक महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर संख्या यूके 06/एन 7789 आता दिखाई दिया। जिसे जांच के लिए रोकने पर चालक ट्रैक्टर को तेज गति से किच्छा की ओर भगा ले गया। जिसका पीछा करने पर वाहन चालक ट्रैक्टर को शान्तिपुरी वन बैरियर के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। वाहन की जांच करने पर उसमें गुटेल की लकड़ी भरी पाई गई। ट्रैक्टर की तलाशी लेने पर उसमें लकड़ी से संबंधित कोई वैध कागजात नही पाए गए। जिसके बाद वन कर्मियों ने वाहन को डौली वन परिसर लालकुआं में खड़ा कर सीज कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें