फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सेमल की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी

Mon, 26 Feb 2024 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सुरई रेंज, खटीमा रेंज और यूपी की पीलीभीत रेंज की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सेमल की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। जबकि आरोपी चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

रविवार को वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि मझोला में एक ट्रैक्टर ट्राॅली से अवैध रूप से सेमल की लकड़ी लाई जा रही है जिस पर वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीलीभीत वन विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी। टीम ने एक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली को रोका तो उसमें अवैध रूप से काटी गई सेमल की लकड़ी बरामद हुई। वन क्षेत्राधिकारी मनराल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें