फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर: खेत में जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबकर किसान की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 03 Nov 2026 10:39 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी,बाजपुर

सार

खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर 42 वर्षीय किसान की मौत हो गई। सोमवार देर शाम हुए हादसे का पता मंगलवार सुबह ग्रामीणों को चला। किसान का शव ट्रैक्टर के नीचे दबा मिला।
विज्ञापन
मौत (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 खेत में ट्रैक्टर से जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर पलटने से किसान की नीचे दबकर मौत हो गई। हादसा सोमवार देर शाम गांव लखनपुर में हुआ। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में पलटे ट्रैक्टर के नीचे किसान को दबा देखा। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, गांव लखनपुर निवासी 42 वर्षीय जसविंदर सिंह सोमवार देर शाम ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गए थे। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गए। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने खेत में ट्रैक्टर पलटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने किसान को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें