फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अनुमति ली 30 की और काट डाले 80 पेड़

Thu, 04 Jan 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में फैक्ट्री परिसर में गिल्टों को सीज करते तहसीलदार हिमांशु जोशी।- संवाद
विज्ञापन
खटीमा।
विज्ञापन

एक स्टील फैक्टरी परिसर में सागौन के पेड़ों को बगैर अनुमति काटने का मामला प्रकाश में आया है। प्रशासन ने गिल्टों को सीज कर दिया है। यहां 30 पेड़ों को काटने की अनुमति लेकर 80 काटे गए थे। इसकी जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

हल्दी स्थित जेएम स्टील परिसर में बृहस्पतिवार को प्रशासन को बगैर अनुमति के सागौन के पेड़ काटने की सूचना मिली। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। फैक्टरी परिसर में सागौन के 80 पेड़ों के काटे जाने का पता चला। फैक्टरी परिसर में सागौन के 419 गिल्टे मिले। तहसीलदार ने बताया कि फैक्टरी परिसर में सागौन के 80 पेड़ों को काटा गया था। जांच में पता चला कि इनमें करीब 50 पेड़ों को वन विभाग की अनुमति के बगैर काटा गया था। 30 पेड़ों को काटने को अनुमति लेकर 80 पेड़ काट दिएगए। गिल्टों को सीज कर दिया गया है जिन्हें बाद में नीलाम किया जाएगा। तहसीलदार ने बताया कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई है। एसडीएम के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें