फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महंगाई से टमाटर हुआ लाल, प्याज ने दिखाए तेवर

Mon, 08 Jul 2024 05:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में लगी एक सब्जी की दुकान। संवादकाशीपुर में लगी एक सब्जी की दुकान। संवादकाशीपुर में लगी - फोटो :
विज्ञापन
काशीपुर। बारिश में दूसरे शहरों से सब्जी की आवक कम होने से सब्जियों के दामों में काफी उछाल आ गया है। खासकर प्यास व टमाटर के दाम दोगुना तक बढ़ गए हैं। इससे लोगों के रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से हो रही बारिश ने उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से आने वाली सब्जियों की आवक कम होने से सब्जियों के दाम दोगुना हो गए हैं। सब्जी विक्रेता संजीव दुआ व नई सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता रामकिशन ने बताया कि आवक कम होने से सब्जी के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि एक पखवाड़े पहले तक सब्जी के दाम सामान्य थे, तो आमदनी ठीक-ठाक हो रही थी। अब दाम बढ़ने से ग्राहक जरूरत की सब्जी कम मात्रा में खरीद रहे हैं। बताया कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो सब्जियों के दाम में बढ़ोत्तरी हो सकती है, क्योंकि खेतों में पानी भरने, तो कहीं-कहीं नदियों के किनारे खेत में लगी सब्जी बह जाने से समस्या खड़ी हो रही है। वहीं नई सब्जी मंडी में खरीदारी कर रहीं महिलाओं ने बताया कि सब्जी के एकाएक दाम बढ़ने से घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। उन्होंने बताया कि पहले प्याज व आलू के दाम 20 से 25 रुपये थे तो एक-एक किलो लेते थे। अब आधा किलो से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

ये हैं सब्जियों के दाम
सब्जी पहले वर्तमान दाम (प्रति किलो)
लहसुन 180 220
प्याज 30 50-60
टमाटर 20 40
आलू 20 30
फूलगोभी 40 60-70
खीरा 20 40
भिंडी 20 30-40
हरी मिर्च 40 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें