टमाटर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। खटीमा में अब टमाटर 200 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। करीब दस दिन पहले टमाटर के दाम गिरकर 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे लेकिन एक बार फिर इजाफा होने से लोग इसे खरीदने के बारे में कई बार सोच रहे हैं।
दूसरी ओर नींबू के दाम भी 40 से 50 रुपए से बढ़कर 80 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। भिंडी, आलू, प्याज, गोभी, लौकी आदि सब्जियों के मूल्यों में 20 से 30 रुपए तक की गिरावट देखने को मिल रही है।
सब्जी मंडी के विक्रेता नासिर और इमरान का कहना है कि उत्पादन कम होने और बारिश के चलते इनके दाम में भारी उछाल है। इनके मूल्य प्रति दिन बदलते हैं। खरीदारी करने आईं नेहा और जानकी ने कहा कि सब्जियों के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर असर पड़ रहा है।
Dehradun News: पिटकुल में धड़ल्ले से चल रहे तबादलों पर शासन की रोक, अब शासन की ली जाएगी अनुमति
अनार के दाम दस दिन में 80 रुपए तक गिरे
सब्जी मंडी में बिक रहा अनार 80 रुपये सस्ता हो गया है। दस दिन पहले यह 160 से 180 रुपये किलो तक बिक रहा था। अब 100 रुपये तक बिक रहा है। फल विक्रेता मौसिन ने बताया कि बरसात के समय अनार का अधिक उत्पादन होने के कारण इनके दाम में गिरावट देखने को मिलती है।
हिमाचल प्रदेश व अन्य प्रदेशों से आने वाले टमाटर का उत्पादन कम होने व पूर्ति कम होने की वजह से इनके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार नाबार्ड की ओर से सस्ते दाम में टमाटर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है
- नंदन सिंह खड़ायत, मंडी समिति अध्यक्ष, खटीमा।