फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाकियू ने टोल प्लाजा प्रबंधक को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

Sat, 26 Aug 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
टोल प्लाजा प्रबंधक को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन की सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जसपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने हल्दुआ साहू टोल प्लाजा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया। इसमें आधार कार्ड देखकर 15 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों के वाहनों को टोल शुल्क से मुक्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

भाकियू ने हल्दुआ साहू टोल प्लाजा के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह से कहा कि टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले व्यक्तियों के पास बनाए जाएं और 15 किमी के आसपास रहने वालों के आधार कार्ड देखकर उनके वाहनों को निशुल्क किया जाए। जिले के वाणिज्यिक वाहनों को 50 प्रतिशत छूट दी जाए। टोल टैक्स पर 10 सेकंड से अधिक न रुकना पड़े। यदि टोल टैक्स पर 100 मीटर से अधिक लंबी लाइन हो तो वाहनों को निशुल्क जाने दिया जाए।
एनएचएआई से सर्विस रोड और अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। रुद्रपुर-हरिद्वार फोरलेन हाईवे पर बने ढेला पुल का निर्माण कार्य पूरा होने तक टोल शुल्क में कटौती की जाए। संगठन ने प्रबंधक से कहा कि मांगों का निस्तारण होने पर सूचित किया जाए। मांग पूरी न होने पर 10 सितंबर से टोल प्लाजा को निशुल्क करा धरना देंगे। ज्ञापन में भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, अमनप्रीत सिंह, सरजीत सिंह ढिल्लों, सत्यपाल सिंह, प्रभजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें