फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नुक्कड़ नाटक से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया

Sat, 07 Dec 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 57वीं वाहिनी एसएसबी ने शुक्रवार को ग्राम नारायण नगर में बहुउद्देशीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया। कमांडेंट मनोहर लाल के मार्गदर्शन में नारायण नगर के प्राथमिक विद्यालय में नशामुक्ति अभियान, मेडिकल सिविक एक्शन प्रोग्राम और मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और नशे से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक और पारिवारिक नुकसान को प्रभावी ढंग से दर्शाया। साथ ही ग्रामीणों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। मधुमक्खी पालन के गुर भी सिखाए गए। इस मौके पर उप कमांडेंट अनुराग, निरीक्षक अमरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजू कुमार सिंह, सुनील यादव, गुरु लाल, महेश चंद्र ,रीति कोहली, दिनेश कोहली आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें