फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मिनी बाईपास और हाईटेक शौचालय का होगा निर्माण

Mon, 12 Jun 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना ने कहा है कि क्षेत्रीय सांसद और राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों से जल्द ही मुख्य बाजार में सड़क निर्माण की वजह से नीचे हुए फुटपाथ को ऊंचा कराने के अलावा मिनी बाईपास मार्ग एवं हाईटेक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आवास विकास कॉलोनी से होकर गुजरने वाले मिनी बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए भी विभाग को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि 17 जून को गदरपुर में भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों का सम्मेलन होना प्रस्तावित है। वहां पर मंडल महामंत्री अभिषेक वर्मा एवं भाजयुमो गदरपुर मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी मौजूद थे।


नगर में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू

सुल्तानपुर पट्टी। नगर के मोहल्ला आदर्श नगर में 150 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया। कांग्रेस नेता मो. रफी ने बताया कि लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। इसका संज्ञान लेकर विधायक यशपाल आर्य ने पाइप लाइन बिछाने के लिए 4 लाख 97 हजार रुपये स्वीकृत कराए हैं। रविवार को पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें