फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में आज राधेश्याम बिल्डिंग से चीमा चौराहा तक रहेगा जीरो जोन

Sat, 12 Oct 2024 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दशहरा त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए शनिवार दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक स्टेशन रोड स्थित राधेश्याम बिल्डिंग से चीमा चौराहा तक जीरो जोन घोषित किया है। शनिवार को रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले दशहरा मेला को लेकर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट प्लान लागू किया है।
विज्ञापन


इस दौरान मेला क्षेत्र में किसी भी वहां को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी विक्रम राठौर ने बताया स्टेशन रोड स्थित राधेश्याम बिल्डिंग से चीमा चौराहा तक जीरो जोन घोषित किया है। बताया कि ज्ञानार्थी मीडिया चौक से नरेन्द्र हार्ट सेंटर चीमा चौक तक जीरो जोन रहेगा। पैदल यात्रियों के लिए मार्ग खुला रहेगा। जबकि सभी प्रकार के वाहनों का इस मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
टांडा तिराडा से फोर व्हीलर वाहन व अन्य वाहनों को टांडा चौराहा होते हुए बाजपुर रोड को डायवर्ट किया गया है। स्टेडियम तिराहे से मुरादाबाद, जसपुर व हरिद्वार कि तरफ जाने वाले वाहनों को मानपुर रोड से नया ढेला पुल से डायवर्ट किया गया है। बाजपुर रोड से फ्लाईओवर के ऊपर आने वाला ट्रैफिक को टांडा तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा व चीमा चौक को जोन वाला वाहन प्रतिबंधित रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें