जसपुर। वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक मुकुल गरजोला ने क्षेत्र के कार्ड धारकों से अपने राशन कार्डों की केवाईसी 31 दिसंबर तक कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि केवाईसी न होने की दशा में राशन मिलने में अड़चन आ सकती है। कार्डों की केवाईसी उनके राशन डीलरों के पास ही की जाएगी। कोई डीलर केवाईसी नहीं करता है तो इसकी सूचना उनके कार्यालय को दी जा सकती है।