फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हज यात्रा की अंतिम किस्त जमा करने का आज आखिरी मौका

Wed, 09 Apr 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। हज यात्रा की अंतिम किस्त जमा करने का आज आखिरी मौका है। अंतिम किस्त के तौर पर प्रति यात्री को 71,700 रुपये बुधवार तक जमा करने होंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन खतीब अहमद के अनुसार इस बार राज्य से 912 लोग ही हज यात्रा कर सकेंगे। इनमें 436 महिलाएं एवं 476 पुरुष शामिल हैं। ईओ मोहम्मद आरिफ ने बताया कि चयनित सभी यात्रियों ने पहली और दूसरी किस्त के तौर पर 2,72,300 रुपये की रकम जमा कर दी है। अंतिम किस्त की रकम जमा करने लिए तीन अप्रैल का समय दिया गया था। कुछ लोगों की किस्त जमा न होने के कारण सेंट्रल हज कमेटी की ओर से बुधवार को अंतिम किस्त जमा करने का एक और मौका दिया गया है। कहा कि हज यात्रा की बेहतर सुविधा के लिए समिति की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार यात्रियों की फ्लाइट और रिहाइश एक साथ कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह तक यात्रियों के टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराए जाने की योजना है। इसकी तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें