फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक पर झपटा बाघ, दो पूर्व सैनिक घायल

विज्ञापन
खटीमा उप जिला चिकित्सालय में बाघ के हमले में जख्मी पूर्व सैनिक का इलाज करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। सुरई रेंज के जंगल में बाघ ने चलती बाइक पर हमला कर दिया। हमले में बाइक सवार दो पूर्व सैनिक जख्मी हो गए। वहां से गुजर रहे बाइक सवारों ने शोर मचाया तो बाघ जंगल की ओर भाग गया। दोनों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब आठ बजे बग्गा चौवन निवासी पूर्व सैनिक उमेश सिंह (67) और मदन सिंह (70) बाइक से बनबसा स्थित कैंटीन जा रहे थे। सुरई रेंज जंगल के कंपार्टमेंट नंबर 40 में सड़क किनारे झाड़ी में बैठा बाघ चलती बाइक पर झपट पड़ा। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाघ ने उमेश सिंह व मदन सिंह के पैर को पकड़ लिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवारों ने शोर मचाया तो बाघ जंगल की ओर भाग गया। जब तक बाघ ने दोनों पूर्व सैनिकों के पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। मौके पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने दोनों घायल पूर्व सैनिकों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टर नेहा महर, फार्मसिस्ट नवल किशोर गोस्वामी ने दोनों का इलाज शुरू किया। डॉ. नेहा ने बताया कि दोनों घायलों के दाहिने पैर पर गहरा जख्म है। उनका इलाज किया जा रहा है।
कापड़ी ने लिया हालचाल
खटीमा। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने अस्पताल पहुंचकर घायल पूर्व सैनिकों का हाल जाना और डॉक्टरों को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। सरपुड़ा- बग्गा चौवन की ग्राम प्रधान पूजा दसौनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता धर्म सिंह दसौनी ने बाघ के हमले में घायल पूर्व सैनिकों को वन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

सरपुड़ा बग्गा चौवन जंगल मार्ग पर हमले के बाद गश्त की जा रही है। जंगल में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। दो-तीन दिन में जांच रिपोर्ट मिलेगी। वन क्षेत्राधिकारी को जंगल मार्ग के किनारे झाड़ियों को काटने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से मार्ग पर अकेले आवागमन न करने और सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन

- संतोष पंत, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें