खटीमा। चकरपुर के पास पंथागोठ क्षेत्र के जंगल में चरने गई भैंस को बाघ ने निवाला बना लिया। घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई। ग्राम पंथागोठ निवासी प्रकाश चंद्र की भैंस को जंगल में चारा चुगने के लिए गई थी। भैंस के नहीं लौटने पर प्रकाश चंद्र ने उसकी तलाश की। इसी दौरान भैंस झाड़ी में मृत मिली। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। घटनास्थल के पास बाघ के पैरों के चिह्न भी मिले। वन कर्मियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।