फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। काशीपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए को जंगल में ले जाकर नष्ट कर दिया। शुक्रवार देर रात 11 बजे हाईवे स्थित गांव महेशपुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। दोराहा पुलिस चौकी के एसआई रमेश बेलवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर बन्नाखेड़ा रेंज से टीम पहुंची। रेंजर एलएस मर्तोलिया ने बताया कि करीब सात साल का तेंदुआ नर था। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बन्नाखेड़ा रेंज में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें