फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: खेत में पानी लगा रहे युवक पर बाघ का हमला, ऐसे झपट पड़ा जंगल का राजा; बाल-बाल बची जान

Sat, 29 Nov 2025 02:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा में एक युवक पर शाम के समय खेत में पानी लगाते वक्त अचानक बाघ ने हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई। 
विज्ञापन
बाघ के हमले में युवक घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा में शाम के समय खेत में पानी लगा रहे एक युवक पर अचानक बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई। परिजन उसे खटीमा उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य है।

 

बरी अंजनिया निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की शुक्रवार शाम को अपने मामा तेजू सिंह राणा और मौसेरे भाई पुष्कर सिंह के साथ खेत में पानी लगा रहा था। तभी पीछे से गन्ने के खेत से अचानक आए बाघ ने उस हमला कर दिया। बाघ ने उसके पैर, गुप्तांग और कमर पर हमला किया। मामा और मौसेरे भाई के शोर मचाने पर बाघ भाग गया।

घायल विक्रम को परिजन आननफानन खटीमा उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि खेत में पानी लगाने के दौरान विक्रम पर बाघ ने हमला कर दिया था। प्राथमिक इलाज के बाद युवक की हालत सामान्य है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भी घायल का हाल जाना। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें