फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाईवे पर सड़क हादसों में तीन युवक घायल

Sun, 18 Jan 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। हाईवे पर सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यूपी के गांव सहिदा का माजरा रामपुर निवासी 31 वर्षीय अजय और उसका साथी यूपी के मसवासी चाऊपुरा निवासी 25 वर्षीय संजू पुत्र शिव शंकर रविवार सुबह एक फैक्टरी से पैदल घर जा रहे थे। तभी गांव कनोरा में अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। लोगों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें बाजपुर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने दोनों हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल अजय के भाई रवि ने कोतवाली में तहरीर दी है। शनिवार देर रात गांव कनोरा निवासी 24 वर्षीय विजय हाईवे स्थित महेशपुरा में सड़क हादसे में घायल हो गया। सरकारी अस्पताल से उसे भी हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें