फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा पर निकले तीन युवक और एक महिला

Fri, 06 Jun 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। घर-परिवार की सुख समृद्धि की कामना को लेकर गदरपुर के करतारपुर रोड वार्ड नंबर एक निवासी मुकेश कश्यप, राहुल कश्यप, विशाल प्रजापति और ममता बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए पैदल रवाना हुईं। उन्होंने बताया कि पैदल यात्रा के दौरान उनकी ओर से प्रदेश सरकार और जनता से आवारा घूमने वाले पशुओं की रक्षा करने की अपील की जाएगी। मुकेश कश्यप ने बताया कि अपनी मां की लंबी आयु की कामना को लेकर उन्होंने बाबा केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा करने का संकल्प लिया है। वार्ड वासियों ने फूल माला पहनकर उन्हें रवाना किया। वहां रवि कश्यप, सावेज अंसारी, जयवीर सिंह, दीपक कुमार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें