फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: रोडवेज बस चालक से मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई तेजी; जानें पूरा मामला

Tue, 06 Oct 2026 10:35 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस चालक से सार्वजनिक स्थान पर मारपीट का मामला सामने आया। घटना के समय बस में यात्री सवार थे, इसलिए चालक ने तुरंत तहरीर नहीं दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
रोडवेज बस चालक से मारपीट के मामले में तीन ट्रक चालक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर शहर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस चालक की पिटाई के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर फार्म निवासी सैफ खान (23), सावेज खान (24) और नई सुनहरी, किच्छा निवासी रिजवान (27) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पेशे से ट्रक चालक हैं।

पुलिस के अनुसार, पांच अक्तूबर को रोडवेज बस चालक के साथ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट की गई थी। घटना के समय बस में यात्री सवार थे, जिन्हें समय पर गंतव्य तक पहुंचना था। इसी कारण चालक ने तत्काल पुलिस को तहरीर नहीं दी।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, इनके विरुद्ध पूर्व में कोई आपराधिक अभियोग दर्ज नहीं है। सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के मामले में तीनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि चालक की ओर से तहरीर मिलने पर अलग से अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें