रुद्रपुर। सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) ने बगैर लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर नकेल कसते हुए तीन टेंपो सीज कर दिए। अवैध रूप से रेट्रो साइलेंसर लगाने पर दो बुलेट मोटरसाइकिल भी सीज की है। सीपीयू प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान तीन टेंपो के कागजात की जांच की गई। तीनों टेंपों चालकों के पास लाइसेंस नहीं थे। तीनों वाहन मौके पर ही सीज कर दिए। बताया कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 90 अन्य वाहनों का चालान काटा गया। संवाद