फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों को दस युवकों ने जमकर पीटा, सिर फूटने पर लगे टांके; अब कार्रवाई शुरू

Sat, 16 Mar 2024 12:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में दसवीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों को सड़क पर 10 से अधिक युवकों ने दौड़ा दौड़ाकर पीट दिया। मारपीट में तीनों बच्चों के सिर फट गए और उनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया। 
विज्ञापन
तीन छात्रों को दस युवकों ने जमकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की दसवीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौट रहे तीन परीक्षार्थियों को सड़क पर 10 से अधिक युवकों ने दौड़ा दौड़ाकर पीट दिया। मारपीट में तीनों बच्चों के सिर फट गए और उनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया। माना जा रहा है कि पुराने विवाद में मारपीट हुई है। हालांकि घायल छात्र किसी भी तरह के विवाद से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर सवा एक बजे आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए केंद्र से सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर कौशल्या एन्क्लेव फेज दो निवासी शिवम राजपूत, तीनपानी डाम निवासी सौरभ राजपूूत और शिमला बहादुर निवासी दीपेश पाल घर लौट रहे थे। सौरभ के अनुसार परीक्षा केंद्र से थोड़ी दूर काशीपुर बाइपास रोड पर करीब दस युवक आए और आते ही उन पर बेल्ट, कड़ा और अन्य सामान से हमला कर दिया। इसमें वह तीनों घायल हो गए। आरोप है कि युवकों ने स्कूल ड्रेस पहने अन्य परीक्षार्थियों के साथ भी मारपीट की। आसपास से गुजर रहे लोगों ने भी युवकों को रोकने की कोशिश नहीं की। मारपीट में उनके सिर फट गए और टांके आए हैं।

ये पढ़ें- Uttarakhand: प्रदेश के इस जिले में बड़ा फेरबदल, SSP ने थानों से बदले इंस्पेक्टर, कौन कहां भेजा, देखें लिस्ट
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर घायल छात्रों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घायल दिनेश के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी है। इधर एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। बच्चों के साथ मारपीट करने वाले युवकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें