फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नेपाल सीमा पर 281 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 01 Jun 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। झनकईया थाना पुलिस और एसएसबी ने 281 ग्राम चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए। उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। सीओ विमल रावत ने बताया कि शुक्रवार रात झनकईया क्षेत्र में मेलाघाट बस स्टैंड से 200 मीटर झनकईया की ओर एक बाइक में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 281.18 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम संजीव कुमार निवासी मैदना पिपरिया, न्यूरिया, पीलीभीत, नरेश पाल निवासी, सैजना, वनकटी और अर्जुन कुमार निवासी लोहाघाट बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें