बाजपुर। राज्य योजना के अंतर्गत बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन सड़क निर्माण के लिए 1,86,79,000 रुपये की राशि मंजूर की गई है। राज्य योजना से बाजपुर के शिवपुरी बस्ती में 600 मीटर, गांव भजुवानगला में मुख्य सड़क से गुरुद्वारा साहिब होकर आंतरिक मार्ग तक 765 मीटर, गांव रानीनागल में मुख्य सड़क से नर्सिंग काॅलेज तक 700 मीटर सीसी टाइल्स निर्माण के लिए प्रशासकीय और वित्तीय मंजूरी मिली है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि जल्द ही मार्गों का निर्माण कार्य शुरू होगा। संवाद