खटीमा। सीमांत क्षेत्र स्थित शहीद हरि किशन शिक्षण संस्थान, अशोक फार्म के तीन खिलाड़ियों का जिला स्तरीय कबड्डी टीम में चयन हुआ है। अंडर-14 में कक्षा सात के हितेश, अंडर-19 में कक्षा 11 के रोशन और राजीव का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी टिहरी में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य सुदर्शन डोबरियाल, खेल शिक्षक सतेंद्र व सहायक अध्यापक मोहित ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद