फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में फैक्टरी कर्मी सहित तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
मृतक राजेश कुमार (फाइल फोटो) संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर फैक्टरी कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बाजपुर में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

कुंडा थाना क्षेत्र के हरियावाला निवासी राजू (40) पुत्र मनीष पशुपति पेपर मिल में नौकरी करता था। मंगलवार की देर शाम वह ड्यूटी करके वापस घर लौट रहा था। इसी बीच हरियावाला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस 108 से सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू की मौत से उसकी पत्नी, बेटा वंश और बेटी अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं दूसरी घटना भी मंगलवार रात को ही घटित हुई। बुढ़ानपुर, अलीगंज निवासी जुबेर आलम (25) पुत्र मोहम्मद जान किसी काम से काशीपुर आया हुआ था। वह अपना काम खत्म कर मंगलवार को देर रात घर वापस जा रहा था। इसी बीच अलीगंज रोड स्थित सफियापुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट आने से उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक अविवाहित था और राजमिस्त्री का काम करता था। हालांकि पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
बाजपुर। डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार दोपहर 12 बजे नगर मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी राजेश (22) बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान मुख्य बाजार में युवक की बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई जिससे डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते है कि गंभीर अवस्था में बाइक सवार युवक सड़क पर कुुछ देर पड़ा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को ई-रिक्शा से सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना के बाद चालक डंपर छोड़ कर फरार हो गया। पुुुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। इधर पूर्व प्रधान देवेंद्र सैनी ने बताया कि राजेश कुमार प्राइवेट नौकरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। वह अविवाहित था। पुलिस ने बताया तहरीर आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें