फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: भाभी से गैंगरेप के मामले में देवर समेत तीन गिरफ्तार, जेल भेजे

Fri, 27 Feb 2026 11:10 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो

सार

रुद्रपुर में सरस मेले से लौट रही महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने देवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में पुलिस ने सरस मेला देखकर लौट रही महिला से गैंगरेप के मामले में देवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जहर खाने वाले एक आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 24 फरवरी को शहर निवासी एक महिला ने दो युवकों पर चाकू और तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला ने अपने बयान में बताया था कि 22 फरवरी को वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले से घर लौट रही थी। रात करीब नौ बजे मोदी मैदान के पास उसके देवर के तीन दोस्त बाइकों से आए। देवर उसे पैदल मैदान में ले गया। वहां उसकी मुलाकात राजा रस्तोगी और अभय सक्सेना उर्फ चाइना से कराई।

इसके बाद चाइना उसे बाइक से एफएसएल के पीछे सुनसान जगह पर ले गया। वहां राजा व चाइना ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाई। देवर और विशाल गुप्ता उर्फ बिट्टू पूरे घटना को देखते रहे लेकिन उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। बुधवार की रात पुलिस ने बाइक के साथ महिला के देवर, वार्ड 18 खेड़ा राजा रस्तोगी व वार्ड 13 भदईपुरा निवासी विशाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इसी मामले में जहर खाने वाले अभय सक्सेना का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें