फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दोस्त का बेटा बनकर ठग लिए तीन लाख

Sun, 30 Apr 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सेल के निर्देश पर पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नानकमत्ता। साइबर ठग ने एक व्यक्ति को झांसा देकर तीन लाख रुपये ठग लिए। वार्ड नंबर पांच निवासी अमरजीत सिंह ने दस अप्रैल को साइबर क्राइम थाने में तहरीर सौंपी। तहरीर में बताया कि छह अप्रैल को उनके परिचित ओमप्रकाश का पुत्र बनकर सूरज नामक युवक ने व्हाट्सएप कॉल की। उसने कहा कि उसके मित्र की पत्नी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने उसके मित्र के खाते में गूगल पे के माध्यम से कई बार में तीन लाख रुपये जमा कर दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड के नाम पर 96 हजार की ठगी

पंतनगर। एक व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर साइबर ठग ने 96 हजार रुपये की ठगी कर ली। मूल रूप से जेठवारा प्रतापगढ़ यूपी निवासी उत्तम तिवारी ने तहरीर में बताया कि वह मेट्रोपोलिस कालोनी में रहकर टाटा मोटर्स कंपनी में नौकरी करता है। 18 जनवरी को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए एक लिंक भेजा। जिसे खोलते ही उसके खाते से 96473 रुपये कट गए। उसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें