फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बंता सिंह ने आंखों के सामने परिवार की तीन पीढ़ियां खो दीं, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 07 Mar 2025 12:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक की भिंड़त हो गई। हादसे में तीन की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव का हर व्यक्ति स्तब्ध है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर क्षेत्र में मेहनत मजदूरी कर परिवार पालने वाले 65 वर्षीय बंता सिंह अपनी आंखों के सामने अपने पोते, बेटे और पत्नी को असमय खोता देख बेसुध हो गए। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।

तुमड़िया डैम नारायणपुर निवासी बंता सिंह के चार बेटे थे। उनका परिवार मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरणपोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार को पोते, बेटे और पत्नी का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे बंता ने बताया एक बेटे काला सिंह की पहले मौत हो गई थी। जबकि एक बेटा राकेश पैरालिसिस से पीड़ित है और लगभग 7-8 साल से बिस्तर पर है।

बुधवार शाम को उनका पत्नी प्रीतो कौर (60), बेटा बग्गा सिंह (36) राकेश के बीमार बेटे शिवा (10) का सीटी स्कैन कराने काशीपुर के एक निजी अस्पताल बाइक से जा रहे थे। वे खुद और शिवा की मां राज कौर दूसरी बाइक से उनके पीछे चल रहे थे। गढ़ीनेगी में पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली से उनके बेटे बग्गा सिंह की बाइक की भिंड़त हो गई। उनकी पत्नी, बेटा और पोते की हादसे में असमय मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव का हर व्यक्ति स्तब्ध है। बताया कि बग्गा अपनी दो बेटी गुरवाणी (5) और किरन (4) को रोता-बिलखता छोड़ गया है। परिजनों ने बताया कि मृतकों का क्रिया-कर्म करने के बाद वे मामले में केस दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें