फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाबा श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिनी संकीर्तन महोत्सव आज से

Thu, 29 May 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। नवनिर्मित बाबा श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिवसीय संकीर्तन महोत्सव का कार्यक्रम बृहस्पतिवार से प्रारंभ होगा। मुख्य बाजार स्थित श्री धर्मशाला मंदिर समिति के महामंत्री निकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रबंधन समिति के सदस्यों की सहमति पर मंदिर परिसर में बाबा श्याम का नवनिर्मित भव्य मंदिर लगभग बनकर तैयार हो गया है। इसी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिवसीय संकीर्तन महोत्सव का कार्यक्रम तय किया है। 29 मई की सुबह 8 बजे कलश व निशान यात्रा, बाबा का नगर भ्रमण तथा इसी दिन सुबह 10 बजे प्राण प्रतिष्ठा पूजा-अर्चना होगी। 31 की सुबह 11 बजे प्राण प्रतिष्ठा पूजन का समापन, 11:30 बजे आरती, भोग व भंडारा तथा दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक बाबा का भव्य शृंगार व संकीर्तन की योजना है। इस दौरान इत्र एवं पुष्प वर्षा, श्री श्याम रसोई व छप्पन भोग का भी कार्यक्रम है। वहां समिति अध्यक्ष अशोक कंबोज, हरीश अरोरा, संजय गोयल, अवलोक गोयल, तरुण बंसल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें