फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फसल का मुआवजा नहीं दिया तो तीन लोगों पर मुकदमा

Mon, 18 Aug 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं देने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। नगर के वार्ड नंबर नौ निवासी इकबाल सिंह भुल्लर ने बताया कि साल 2015 में उनकी पत्नी बलजीत कौर ने गांव रम्पुरा, सितारगंज में करीब 1.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। तब से वह उस जमीन पर खेती कर रहे हैं। आरोप लगाया कि वार्ड आठ निवासी गुरलाल सिंह उसके बेटे सर्वजीत सिंह और रंजीत सिंह जबरदस्ती उस जमीन पर कब्जा करने चाहते हैं। इसी नियत से साल 2023 में इन लोगों ने उसकी जमीन पर लगी फसल को नष्ट कर दिया। विरोध करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली सितारगंज में शिकायत दर्ज करने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पीड़ित पक्ष ने बर्बाद फसल का मुआवजा देने की सहमति जताई। इसके बाद भी मुआवजा नहीं दिया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें