फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में बौर नदी से मिले तीन मानव अंग, हत्या की आशंका

Thu, 08 Jun 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अंगों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा, डीएनए के लिए भेजा जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

केलाखेड़ा। गांव रम्पुराकाजी में बौर नदी से दो पैर और पैर का एक पंजा मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची डाग स्क्वायड सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने जांच की। पुलिस ने मानव अंगों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा है, जिन्हें डीएनए के लिए भेजा जाएगा। ये अंग दो लोगों के होने की आशंका है। पुलिस हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जता रही है।

बुधवार सुबह गांव रम्पुराकाजी में एक ग्रामीण ने बौर नदी के पास महिला की सलवार पड़ी देखी। ग्रामीण की सूचना पर केलाखेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसी दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से बौर नदी में खोजबीन शुरू की तो वहां से तीन मानव अंग बरामद हुए। सूचना पर काशीपुर एसपी अभय सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, बाजपुर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, थाना प्रभारी ललित मोहन रावल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसओजी, जल पुलिस, डाग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम समेत आसपास के थाना क्षेत्रों से पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की खोजबीन शुरू की लेकिन देर शाम तक पुलिस को कोई शव नहीं मिला।
विज्ञापन

सीओ बाजपुर भूपेंद्र भंडारी ने बताया कि पुलिस मानव शरीर के अंगों के आधार पर शव की खोजबीन कर रही है। घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमें जुटी है। सीओ ने बताया कि हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका के चलते कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मानव के मिले तीनों अंगों को मोर्चरी में रखा गया है। जिन्हें डीएनए के लिए भेजा जाएगा।



गांव से लापता एक महिला की दर्ज है गुमशुदगी

केलाखेड़ा। गांव रम्पुराकाजी से संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को 40 वर्षीय महिला अचानक घर से लापता हो गई। महिला की एक रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। बुधवार सुबह नदी किनारे ग्रामीणों को एक सलवार मिली। इसी आधार पर थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बौर नदी में खोजबीन शुरू की। खोजबीन के चलते बौर नदी में सबसे पहले एक टांग मिली। कुछ दूरी पर एक ओर टांग मिली। उसके बाद पुलिस को नदी से पैर का पंजा मिला। संभावना जताई जा रही है कि मिली दो टांगें महिला की हो सकती है। जबकि पैर का पंजा पुरुष के हाेने की संभावना है। लोगों में चर्चा है कि महिला-पुरुष की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के लिए अंग काटकर नदी में फेंके गए हैं। सीओ बाजपुर भूपेंद्र भंडारी ने बताया कि गुमशुदगी के आधार पर पुलिस महिला की खोजबीन कर रही थी। संवाद
विज्ञापन

-
कोट



केलाखेड़ा के गांव रम्पुरा काजी में एक महिला अकेली रहती थी। महिला अचानक लापता हो गई। महिला की गुमशुदगी थाने में दर्ज है। महिला की एक बेटी है। शादी के बाद बेटी चंडीगढ़ में रहती है। महिला जमीन को गिरवी रखकर गुजर बसर करती थी। लोगों का मानना है कि नदी से मिले मानव शरीर के अंग लापता महिला के हो सकते हैं। लेकिन नदी से मिले तीनों अंग महिला के है यह पुलिस स्पष्ट नहीं कर सकती है। पुलिस टीम खोजबीन में जुटी है। - अभय सिंह एसपी काशीपुर
-






फोटो गांव रम्पुरा काजी में घटनास्थल के पास लगी ग्रामीणों की भीड़।

फोटो केलाखेड़ा के गांव राम्पुराकाजी बौर नदी किनारे खोजबीन करती डॉग स्क्वायड टीम

फोटो गांव राम्पुराकाजी बौर नदी से मिली मानव शरीर के एक पैर को बाहर निकालता ग्रामीण।

फोटो. केलाखेड़ा के गांव राम्पुराकाजी बौर नदी से मिली मानव शरीर की एक टांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें