फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Feb 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर कार से टक्कर मारकर बाइक सवार से की थी लूट
विज्ञापन


सितारगंज। पुलिस ने हाईवे पर लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि अजीतपुर निवासी महेंद्र सिंह को 20 फरवरी को मखवारा फार्म में कार से टक्कर मारकर बाइक सहित गिरा दिया था। इसके बाद कार सवारों ने तमंचे के बल पर उनसे 10 हजार नकद, मोबाइल और दस्तावेज लूट लिए थे। महेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल की टीम ने शनिवार को लूट में प्रयुक्त कार और तीन आरोपियों को सिडकुल मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी सिरौली कला, पुलभट्टा निवासी फिरासत अली उर्फ मुन्ना से लूटा गया मोबाइल, 2000 नकद, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। दूसरे आरोपी सिरौली कला निवासी जावेद से लूटा गया बैग, दस्तावेज और एक लोहे का पाटल मिले। तीसरे आरोपी सिरौली कला निवासी तालिब शाह के पास से दस्तावेज और नकदी बरामद की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सुनसान स्थानों में रात को लूट के इरादे से 20 फरवरी को निकले थे। बाइक सवार को अकेला देख बाइक गिराकर लूट की। शुक्रवार की मध्य रात्रि को भी वह लूट के इरादे से सिडकुल मार्ग में निकले थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। फिरासत पर पुलभट्टा थाने में दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें