फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फईम हत्याकांड : पुलिस ने दो सगे भाई समेत तीन किए गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस ने गंगे बाबा रोड पर रविवार की देर शाम एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में तीन नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो सगे भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती विजय नगर निवासी नईम ने तहरीर में बताया कि रविवार की देर शाम उसका भाई फईम अब्बासी पुत्र शरीफ अहमद गंगे बाबाा रोड से होकर बाइक से जा रहा था। आरोप है कि फईम चौधरी के फड़ के पास विकराल और विकास तथा अनुज दो अन्य साथियों के साथ वहां खड़े थे। इन लोगों ने एक ठेले से बांट उठाकर फईम के मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चार सितंबर को हल्द्वानी में इलाज के दौरान फईम की मौत हो गई। नईम ने आरोप लगाया कि युवकों का फईम से लेनदेन के लिए विवाद चल रहा था। पुलिस ने सगे भाइयों विकराल, विकास और अनुज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
दूसरे पक्ष ने लूटपाट की तहरीर दी
काशीपुर। प्रभु विहार निवासी विनीत ने तहरीर में कहा कि उसके भाई विकराल शर्मा ने बताया कि रविवार की शाम वह शराब की दुकान से बीयर लेने गया था। वहां मोहल्ला नई बस्ती विजय नगर निवासी 7-8 युवक आ धमके। उन्होंने बिना किसी बात के मारपीट शुरू कर दी और उसके गले से चांदी की चेन खींच कर ले गए। मारपीट के दौरान घायल इन लड़कों में से एक युवक की हल्द्वानी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें