फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खनन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में तीन गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 04:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बाजपुर। पुलिस ने खनन को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त किया गया एक तमंचा बरामद किया गया है।


रविवार को कोसी नदी दाबका पार में काशीपुर के गांव गुलजारपुर और बाजपुर के गांव गोबरा नई बस्ती में खनन कारोबारियों में विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने तमंचे से हवाई फायरिंग की थी। एक पक्ष के भजन की तहरीर पर पुलिस ने तीन नाम और 20 से 25 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सोमवार को कोतवाली में काशीपुर एसपी अभय कुमार सिंह ने बताया कि खूनी संघर्ष के मामले में टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जैतपुर मोड़ के पास विवाद और फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान गुरुचरन सिंह उर्फ गुरजंट, मंजीत सिंह और जगमोहन उर्फ सोना निवासी गुलजारपुर काशीपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर जगमोहन के पास से तमंचा बरामद हुआ। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्त में होंगे। एसपी ने बताया कि मामले में नामजद और अन्य आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें