फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्होंने माला पहनाई, वही कर रहे थे फरियाद : शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। प्रदेश में पांच वर्ष बाद पुनरीक्षण कर दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के वेतन में वृद्धि की गई है। अब वेतन वृद्धि को लेकर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के बीच श्रेय लेने की होड़ लगी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को लैंबर्ट स्क्वायर में प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि विवि सहित पूरे प्रदेश में दैनिक वेतन भोगियों की वेतन वृद्धि एक रूटीन प्रक्रिया है। यह तो हर पांच साल पर होना निश्चित है। जबकि बेहड़ ने इसका श्रेय लेते हुए पंतनगर में ठेका कर्मियों (अपने कार्यकर्ताओं) से अपना स्वागत भी करवा लिया। जिन्होंने इनको माला पहनाई वही लोग दो दिन पूर्व उप श्रमायुक्त कार्यालय में इस वेतन वृद्धि को विवि में लागू करवाने के लिए फरियाद लेकर पहुंचे थे। मौके पर सनी शुक्ला, पिंकी डिमरी, अनिल यादव व सचिन शर्मा आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें