फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बिछड़े लोगों को किया याद

Sat, 15 Aug 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। पीएमश्री नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज महुआडाबरा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 1947 के विभाजन के दौरान विस्थापन और अपनों से बिछड़ने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल ने कहा कि विभाजन की पीड़ा आज भी इतिहास के पन्नों में जीवंत है। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में कंचन, जिया नूर और अंजलि ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में चाहत, सोफिया और दीक्षा क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक राजेश चौधरी, धर्मपाल, नाजिम कमर, डॉ. तजम्मुल हसन, राम सजीवन, नूतन रानी, राधा कृष्ण, योगेश पंत, चेतन चौहान, शाकिर हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें