फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 2014 से पहले रहने वालों का स्थानीय थाने से होगा सत्यापन

Wed, 07 Jun 2023 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने ट्रांजिट कैंप और आसपास के क्षेत्रों में सत्यापन को लेकर हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। कहा कि जो लोग रुद्रपुर क्षेत्र में 2014 से पहले से रह रहे हैं या फिर किराएदार हैं, सभी सत्यापन को लेकर परेशान हो रहे हैं। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि 1 जनवरी 2014 से पहले से जो रुद्रपुर का निवासी हैं, उसका सत्यापन यदि जरूरी है तो स्थानीय थाने से किया जाएगा। किरायेदारों के सत्यापन के विषय मेें एक सप्ताह का समय दिया गया। सिडकुल क्षेत्र में नौकरी या अन्य कार्य करते हैं, वह एक सप्ताह की अवधि में अपने क्षेत्रों से सत्यापन करवाकर अवश्य ले आएं। विधायक ने कहा कि सत्यापन को लेकर लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी और इस आदेश के बाद राहत मिलेगी। उम्मीद हैं सत्यापन आने वाले समय मे सत्यापन पर कोई समस्या नहीं आएगी। वहां पर मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, पार्षद शिव कुमार गंगवार, कैलाश राठौर, डीके गंगवार, मदन दिवाकर, दीपक दिवाकर, विद्या सागर, मनोज मदान आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें